फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three people died tragic accident Bolero collided with tree in Chandauli two man critical condition

दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौतः चंदौली में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, मची चीख-पुकार, दो की हालत गंभीर

Fri, 26 Jul 2024 10:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 10:40 AM IST
सार

Chandauli News: दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर मौके पर कंदवा थाना की पुलिस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Three people died tragic accident Bolero collided with tree in Chandauli two man critical condition
दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के कंदवा थाना क्षेत्र के बरहनी-नौबतपुर मार्ग पर परसिया गांव के समीप बाबा कीनाराम का दर्शन करके बोलेरो से लौट रहे पांच युवक अनियंत्रित होकर एक पेड़ में टकरा गए। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


दो की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे कार्रवाई में जुट गई।

बताते हैं कि बिहार प्रदेश के भभुआ जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में गुरुवार को भानपुर गांव निवासी धनंजय यादव (27), सोनू यादव (32), सुशील यादव (25), करमा गांव निवासी राहुल यादव (25) और सैयदराजा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी गुड्डू यादव (24) बोलेरो से बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में बाबा कीनाराम का दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन




रात में घर लौटते समय कंदवा थाना क्षेत्र के बरहनी-नौबतपुर मार्ग पर परसिया गांव के समीप बोलोरो अनियंत्रित होकर एक पेड़ में टकरा गई, जिसमें पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुलिस और आसपास के लोगों ने मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें धनंजय, गुड्डू, सोनू की मौत हो गई। वहीं, सुशील और राहुल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार की सुबह जिला पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों और शुभचिंतकों की भीड़ लग गई।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि तीन लोगों की मौत हो गई है और दो गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है।




इस बाबत, कंदवा थाना प्रभारी सलिल स्वरूप आदर्श ने बताया कि बरहनी में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed