फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three pairs of special trains will run for the candidates

आरआरबी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए चलेगी तीन जोड़ स्पेशल ट्रेनें

Thu, 09 Jun 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three pairs of special trains will run for the candidates
पीडीडीयू नगर। रेलवे रिक्रुमेंट बोर्ड (आरआरबी) परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा स्थल तक पहुंचने के लिए तीन जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। पटना से आगरा कैंट, समस्तीपुर और हावड़ा के लिए ट्रेनों के संचालन से परीक्षार्थियों को आसानी होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पटना आगरा कैंट परीक्षा स्पेशल आगरा कैंट से 13 जून की रात आठ बजे खुलकर अगले दिन शाम साढ़े तीन बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह पटना से यह ट्रेन 15 जून की रात दस बजकर दस मिनट पर खुलकर अगले दिन दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर आगरा कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी। इस ट्रेन में प्रथम सह तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के एक, सेकेंड एसी के दो, थर्ड एसी के चार, स्लीपर और जनरल के छह छह कोच होंगे। इसी तरह हावड़ा-पटना परीक्षा स्पेशल हावड़ से दस, 13 और 17 जून को दोपहर में एक बजकर पचास मिनट पर खुलकर उसी दिन रात 23.25 बजे पटना़ पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन पटना से 11, 14 एवं 18 जून की शाम तीन बजे खुलकर अगले दिन रात 00.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन बेंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा एवं बख्तियारपुर स्टेशनों पर रूकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के आठ और साधारण श्रेणी के सात कोच होंगे। इसी तरह कोलकाता-समस्तीपुर परीक्षा स्पेशल कोलकाता से 10, 14 एवं 17 जून की रात 22.25 बजे खुलकर अगले दिन 11.30 बजे समस्तीपुऱ पहुंचेगी । वापसी में यह ट्रेन समस्तीपुर से 11, 15 एवं 18 जून की दोपहर 13.30 बजे खुलकर अगली तिथि को 00.10 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह ट्रेन नैहाटी, बेंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, लखीसराय, बड़हिया, बरौनी, दलसिंहसराय स्टेशनों पर रूकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के आठ एवं साधारण श्रेणी के छह कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed