फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three infected healthy, one found new infected

तीन संक्रमित हुए स्वस्थ, एक मिला नया संक्रमित

Fri, 05 Feb 2021 06:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Three infected healthy, one found new infected
पीडीडीयू नगर। जिले में शुक्रवार को एक नया कोरोना संक्रमित मिला है। संक्रमित पीडीडीयू नगर निवासी सेवा निवृत्त रेल कर्मचारी है। वहीं तीन संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में एक्टिव केस की संख्या 17 हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। इससे एक्टिव केस की संख्या भी कम हो रही है। शुक्रवार को पीडीडीयू नगर निवासी एक बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। दूसरी तरफ तीन संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। इन्हें अस्पताल से छूट्टी दी गई। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। शुक्रवार को कोविड जॉच के लिए आज कुल 1198 नमूने संग्रहित किए गए। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4866 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 17 है, जबकि 4783 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक जिले में कुल 66 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed