{"_id":"642db702f3143396ea03a5ba","slug":"three-accused-of-attack-on-old-man-arrested-chandauli-news-c-20-1-140061-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: वृद्ध पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: वृद्ध पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलुआ पुलिस ने पिछले दिनों हैंडपंप लगाने के दौरान हुए विवाद में हाथापाई के दौरान उृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को पुलिस ने पपौरा गांव से गिरफ्तार कर चालान किया है। बलुआ थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि तीन अप्रैल को ग्राम पंचायत अधिकारी सुभाष राम अपने जमीन पर हैंडपंप लगवा रहे थे। वहां पर उनके पिता रामलाल भारती बैठे थे। गांव के ही बेचन राम से सुभाष राम का विवाद चल रहा है। हैंडपंप स्थापित करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया7 इस बीच बेचन और उनके बेटों ने हाथापाई की। इससे रामलाल भारती नीचे गिर गए और मौत हो गई। इस मामले में तहरीर के आधार पर बेचन प्रसाद, सतीश कुमार, श्रीकांत आजाद सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की थी। बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने पपौरा गांव में छापा मारकर
बेचन प्रसाद ,सतीश कुमार और श्रीकांत आजाद को गिरफ्तार कर लिया।निरीक्षक विनय प्रकाश ने बताया कि अन्य फरार आरेेपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
बेचन प्रसाद ,सतीश कुमार और श्रीकांत आजाद को गिरफ्तार कर लिया।निरीक्षक विनय प्रकाश ने बताया कि अन्य फरार आरेेपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन