{"_id":"5766fb174f1c1bd37411bd86","slug":"thousands-run-marathon-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग मैराथन में दौड़े हजारों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग मैराथन में दौड़े हजारों
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
मैराथन दौड़ में शामिल लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सभी से योग शिविरों में आने के लिए पतंजलि योग पीठ समिति की ओर से आयोजित योग मैराथन में पूरा नगर उमड़ पड़ा। बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी योग के लिए दौड़े। एनसीसी कैडेटों ने भी लोगों के साथ दौड़ लगाई। इस दौरान भारत माता की जय के साथ योग आयुर्वेद जिंदाबाद के नारे लगाए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह पांच बजे हजारों लोग नगर के सुभाष पार्क में जुटे। भारत स्वाभिमान की टोपी और केशरिया ध्वज लेकर जयकारे लगाते हुए दौड़ शुरू हुई। दौड़ को व्यापार मंडल अध्यक्ष व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, एनसीसी के कर्नल टीएस कैरोन, रेलवे के पूर्व चिकित्सा निदेशक डॉ.डीपी सिंह आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना की। योग प्रशिक्षक राजेश योगी के नेतृत्व में निकली रैली में एनसीसी के करीब पांच सौ छात्र सैनिकों के साथ नगर के लोग पूरे उत्साह के साथ शामिल रहे। मैराथन दौड़ सुभाषपार्क से जीटी रोड होते हुए लालबहादुर शास्त्री पार्क और वहां से सुभाष पार्क में समाप्त हुई। इस दौरान इंद्रजीत शर्मा, एनसीसी के मेजर अमरेन्द्र कुमार, रंजन शाह, चंद्रेश्वर जायसवाल, नीलमणि प्रकाश, सविता, लिली मजूमदार, अरुण आर्य, विवेक कुमार, विनोद कुमार, शिशिर कुमार, संजय जायसवाल, राजू सेठ, मुन्नी चौरसिया, मुसाफिर सिंह चौहान, डॉ. राजकुमार गुप्ता आदि रहे।