फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thousands of stranded workers returned to their homes by laborers special trains

पीडीडीयू जंक्शन से श्रमिकों को लेकर गुजरीं चार श्रमिक ट्रेनें

Fri, 08 May 2020 04:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Thousands of stranded workers returned to their homes by laborers special trains
पीडीडीयू नगर। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के श्रमिकों को लेकर सूरत से आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन के इंतजार के बीच शुक्रवार को चार हजार से अधिक श्रमिकों को लेकर चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनें स्थानीय रेलवे स्टेशन से गुजरीं। ट्रेनें यहां रूकी लेकिन कोई श्रमिक उतरा नहीं। निर्धारित अवधि तक रूकने के बाद ट्रेनें बिहार के विभिन्न इलाकों के लिए रवाना हुई। ट्रेनों के आने पर स्टेशन पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश मे लागू लॉक डाउन में यात्री ट्रेनों का संचालन बंद हैं। हालांकि गृह मंत्रालय के निर्देश पर लॉकडाउन में महानगरों में फंसे श्रमिकों को घर वापसी के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। शुक्रवार को हरियाणा के हिसार और भिवानी तथा बंगलोर सिटी से मजदूरों को बिहार के विभिन्न जिलों के लिए चार ट्रेनें गुजरी। शुक्रवार को हरियाणा के भिवानी से बिहार के गया और हिसार से मुजफ्फपुर और बंगलोर कैंट से दानापुर के लिए दो ट्रेनें आई। ट्रेनों से स्थानीय स्टेशन पर किसी को उतरना नहीं था। पानी भरने और स्टाफ बदलने के लिए ट्रेनें यहां रुकी। ट्रेनों के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी ने सुरक्षा में तैनात रही। वहीं वाणिज्य विभाग के सहयोग से आईआरसीटीसी ने यात्रियों को पानी के बोतल और फूड्स पैकेट वितरित किए। स्टेशन पर ट्रेनों के इंजन के चालक रूम, गार्ड बोगी आदि को सैनिटाइज किया गया। स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला, सीएसजी अशोक अनिल, स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह,डिप्टी एसएस कमर्शियल एएन प्रसाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed