फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves who entered the house with the help of the roof cleaned their hands on jewelery including cash

छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत आभूषणों पर किया हाथ साफ

Wed, 20 Oct 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Thieves who entered the house with the help of the roof cleaned their hands on jewelery including cash
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत कुंडा खुर्द गांव में मंगलवार की रात छत के सहारे विजय यादव के घर में घुस चोरों ने तीस हजार रुपये नकद और दो लाख से अधिक मूल्य के गहने चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चलने पर गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी। खोजबीन में घर से कुछ दूर पर खेत में खाली बक्सा और अटैची मिली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

खेती किसानी करने वाले विजय यादव उर्फ लालू पक्का मकान बनाकर परिवार वालों के साथ रहता है। घर से सटाकर शौौचालय बनाया गया। मंगलवार की रात विजय यादव परिवार के साथ एक कमरे में सोया था। आधी रात के बाद सीढ़ी लगाकर शौचालय की छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने भंडार गृह में रखे रुपये और गहने का बक्सा और अटैची को लेकर भाग निकले। सुबह जागने पर विजय ने अटैची और बक्सा गायब देखा तो भौचक रह गया। विजय के अनुसार बक्सा और अटैची में 30 हजार रुपये नकदी, सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमका, कीमती साड़ियां आदि थे। बताया कि अटैची और बक्सा जिस कमरे में थे, उसमें दरवाजा नहीं है। इस वजह से चोरी की भनक तक नही लगी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। खोजबीन में कुछ दूरी पर टूटे हाल में बक्सा और अटैची मिला। इस संबंध में सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed