फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves stole valuables including Rs 50,000 cash from a building material shop

Chandauli News: भवन निर्माण सामग्री की दुकान से 50 हजार नकदी समेत कीमती सामान उठा ले गए चोर

Mon, 16 Jun 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole valuables including Rs 50,000 cash from a building material shop
ताराजीवनपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सैदपुरा गांव में रिंग रोड पर स्थित भवन निर्माण सामग्री की दुकान में शनिवार की रात खिड़की तोड़कर घुसे चोर 50 हजार नकद सहित इन्वर्टर, बैटरी, फ्रिज, कूलर, एलईडी टीवी समेत अन्य सामान उठा ले गए। रविवार की सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


ककरही कला गांव निवासी देवेंद्र चौहान की सैदपुरा गांव के रिंग रोड पर भवन निर्माण सामग्री की दुकान है। शनिवार की रात वे दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोर खिड़की तोड़कर दुकान में घुसे और काउंटर में रखे 50 हजार रुपये, इन्वर्टर, बैटरी, फ्रिज, कूलर, एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर सहित अन्य सामान उठा ले गए। इसकी जानकारी देवेंद्र को रविवार को सुबह हुई। उन्होंने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाल गगन राज सिंह का कहना है कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed