फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves stole jewellery and cash worth lakhs from a closed house

Chandauli News: बंद पड़े मकान से लाखों के गहने और नकदी ले गए चोर

Tue, 18 Mar 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewellery and cash worth lakhs from a closed house
पीडीडीयू नगर। चंदासी पुलिस चौकी क्षेत्र के वृंदावन काॅलोनी स्थित बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए चोर लगभग आठ लाख रुपये मूल्य के गहने और 20 हजार नकद उठा ले गए। चोरी की पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के रोहतास जिले के बभनी गांव निवासी ज्योति कुमार पीडीडीयू नगर में रेलवे में तैनात हैं। वे वृंदावन काॅलोनी में मकान बनवाकर रहते हैं। पीड़ित के अनुसार 8 मार्च को घर पर ताला बंद कर अपने गांव गए हुए थे। बीते 12 मार्च को वे गांव से वृंदावन काॅलोनी स्थित मकान पर लौटे तो ताला टूटा हुआ था। अंदर आलमारी में रखे लगभग आठ लाख रुपये मूल्य के गहने और 20 हजार रुपये नकद गायब थे। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित के अनुसार तीन लोगों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed