{"_id":"62c093997c54a142c17fd9f0","slug":"thieves-crossed-jewelery-worth-lakhs-in-broad-daylight-chandauli-news-vns6618262151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दिनदहाड़े लाखों के गहने को किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दिनदहाड़े लाखों के गहने को किया पार
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना के सोनहुला गांव में शुक्रवार को सेवानिवृत्त फौजी संतोष कुमार मिश्र के घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के गहने चुरा लिए। संतोष अपनी पत्नी के साथ वाराणसी एक अस्पताल में दवा लेने गया था। घर खाली देख दोपहर के वक्त चोर घर में घुस गए और गहने चुरा लिए। पीड़ित के अनुसार चोरी गए गहनों कीमत तीस लाख रुपये है। देर शाम संतोष के घर लौटने पर चोरी का पता चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। चोरी की बड़ी घटना से इलाके में दहशत है।
सोनहुला गांव निवासी संतोष कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना फौज से सेवा निवृत्त होने के बाद पत्नी के साथ पैतृक मकान में रहते हैं। शुक्रवार की सुबह दस बजे पत्नी की तबियत खराब होने पर उसे लेकर वे वाराणसी निजी अस्पताल में चले गए। दोपहर में चोर घर के पीछे के रास्ते से गेट का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए और आलमारी में रखे सोने के हार, तीन सोने की सिकड़ी, झुमका, बाली, मंगलसूत्र, छह अंगूठी, 12 पीस चांदी का पायल, पांच ग्राम सोने की पांच लॉकेट चुरा ले गए। देर शाम संतोष घर पहुंचे तो सामान बिखरा देख कर भौचक रह गए। शोर मचाने पर आस पास के लोग भी एकत्र हो गए। संतोष की सूचना पर बलुआ थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर मुआयना की और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। चोरी की बड़ी घटना से पूरे इलाके में दहशत है। लोगों का कहना है कि पुलिस की नियमित गश्त न होने की वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं और अब तो वे दिनदहाड़े घर को निशाना बनाने लगे हैं। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।