फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There will be web casting of one thousand five polling stations.

Chandauli News: एक हजार पांच मतदान केंद्रों की होगी वेब काॅस्टिंग

Fri, 17 May 2024 04:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
There will be web casting of one thousand five polling stations.
चंदौली। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को होने वाले मतदान के लिए 1868 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 359 बूथों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। वहीं, एक हजार पांच मतदान केंद्रों की वेब काॅस्टिंग की जाएगी। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है अब 17 मई को नाम वापसी होगी। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित होने के साथ उम्मीदवार प्रचार में जुट जाएंगे। जिले में 1868 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 359 बूथों को संवेदनशील बूथ के तौर चिह्नित किया गया है। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के 407 मतदान केंद्रों में सबसे ज्यादा 121 संवेदनशील बूथ है। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के 357 में 85 बूथ, सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के 359 बूथ में 56 बूथ संवेदनशील है। वहीं, वाराणसी जिले की अजगरा विधानसभा क्षेत्र के 330 बूथों में 35 और शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के 365 बूथों में 62 बूथ संवदेनशील की श्रेणी में रखे हैं। इनके अलावा एक हजार पांच बूथों की वेबकास्टिंग की जाएगी। बूथों की निगरानी के लिए 23 जोनल, 139 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 359 माइक्रों आब्जर्वर की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed