फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There will be web casting of one thousand five polling stations.

जागरूकता डेंगू से बचाव का कारगर उपाय : सीएमओ

Fri, 17 May 2024 04:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
There will be web casting of one thousand five polling stations.
चंदौली। सीएमओ डॉ. युगल किशोर राय ने कहा कि जागरूकता डेंगू से बचाव का सबसे कारगर उपाय है। जागरूकता से ही आमजन को इस बीमारी से बचाया जा सकता है। चिकित्सकों की जिम्मेदारी है कि लोगों को जागरूक करें। वह बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सीएमओ कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने डॉक्टरों को शपथ भी दिलाई। सीएमओ ने कहा कि बढ़ती की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है। सरकार इस बीमारी को रोकने के लिए तमाम तरह के कार्यक्रम चला रही है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पीके शुक्ला ने बताया कि अचानक तेज बुखार, सिर दर्द, आंखें खोलने में परेशानी, छाती में दर्द, बुखार के साथ उल्टी और भूख कम लगना डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। सहायक जिला मलेरिया अधिकारी राजीव सिंह ने कहा कि अपने घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। उन्होने कहा कि घर के सभी कोने में मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव करना करें। इस दौरान डाॅ. आरबी शरण सिंह, डाॅ. सीपी सिंह, डाॅ. निशांत कुमार, डॉ. कल्पना आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed