फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was a stir due to the sighting of a snake in the school

विद्यालय में सांप दिखने से मचा हड़कंप

Mon, 25 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
There was a stir due to the sighting of a snake in the school
विकास खंड धानापुर क्षेत्र के बरहन गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार की सुबह सांप का जोड़ा दिखाई देने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक सपेरे को बुलाकर सांप पकड़वाया। इसके बाद बच्चों व शिक्षकों ने राहत की सांस ली। विद्यालय सोमवार की सुबह निर्धारित समय पर खुला। स्कूल में कायाकल्प का काम चल रहा है। टाइल्स लगाने वाले कर्मचारी टूटी कुर्सी को बाहर निकाल रहे थे। इसके नीचे बैठा नाग फुंफकारने लगा। इससे कारीगर भाग खड़े हुए। विद्यालय में सांप होने की सूचना मिलते ही छात्र-छात्राओं व शिक्षकों में हड़कंप मच गया। सभी भागकर बाहर निकल गए। प्रधानाध्यापक ने सपेरा को बुलाया। सपेरा सांप को पकड़कर अपने साथ ले गया। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed