फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was a stir as soon as laborers arrived in the city from Etah

एटा से नगर में मजदूरों के पहुंचते ही मचा हड़कंप

Thu, 07 May 2020 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
There was a stir as soon as laborers arrived in the city from Etah
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन के चलते दूसरे प्रांतों में फंसे मजदूरों को लेकर हर रोज कई बसें जिले से होकर बिहार और झारखंड के लिए जा रही हैं। बृहस्पतिवार को नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब 44 मजदूरों से भरी बस पीडीडीयू नगर पहुंच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के बाद ज्ञात हुुआ कि उसमें सवार सभी मजदूर बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं। बाद में बस से सभी मजदूरों को पुलिस की निगरानी में बिहार बार्डर तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद से कई मजदूर विभिन्न राज्यों मे फँस गए थे। धीरे-धीरे मजदूरों को सरकारी बसों से वापसी हो रही है। इसकी क्रम में यूपी के विभिन्न जिलों में फंसे चंदौली मजदूरों को लेकर भी बसें जिले में आ रही है। बृहस्पतिवार को मजदूरों से भरी बस एटा से पीडीडीयू नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंची। मजदूरों से भरी बस की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद कूड़ा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान जानकारी हुई कि सभी मजदूर बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं और उन्होंने एटा में अपना पता चंदौली का लिखवाया था। जिसके कारण चालक बस को लेकर पीडीडीयू नगर पहुंच गया। बाद में बस को नौबतपुर स्थित बिहार बार्डर तक मजदूरों को छोड़ने के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में एसडीएम कुमार हर्ष ने बताया कि कई बार लोग घर तक पहुंचने के लिए नजदीक जनपद का पता भी लिखवा दे रहे हैं। इनमें भी लोगों ने ऐसा ही किया था। सभी को बिहार बार्डर तक छोड़ दिया गया है। बिहार और झारखंड के लिए हर रोज कई बसे जिले से होकर गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed