फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Theft worth lakhs at former village head's house; jewelry and cash belonging to three daughters-in-law stolen.

Chandauli News: पूर्व प्रधान के घर लाखों की चोरी, तीन बहुओं के जेवर और नकदी चोरी

Tue, 07 Jul 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs at former village head's house; jewelry and cash belonging to three daughters-in-law stolen.
चहनियां के मारुफपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
बलुआ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में चोरों ने पूर्व प्रधान के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। छत के रास्ते घर में घुसे चोर तीन बहुओं के करीब छह लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेटकर फरार हो गए। घटना के समय घर में केवल एक महिला मौजूद थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेमरा गांव निवासी पूर्व प्रधान बचाऊं राम के परिवार के अधिकांश सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। घर पर केवल अंजू देवी थीं, जो शनिवार रात भोजन करने के बाद छत पर सो गई थीं। देर रात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और कमरों में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ दिए।
विज्ञापन

चोर दो सोने के मंगलसूत्र, एक मांगटीका, एक नथ, कान की बालियां, एक चांदी का कमरबंद, तीन जोड़ी पायल, दो मेहंदी छल्ले, दो जोड़ी मीना तथा अलमारी और बक्सों में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह अंजू देवी की नींद खुली तो कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त प्रभावी नहीं होने से चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस से चोरी का जल्द खुलासा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच चल रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed