फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   theft in Four homes

चार घरों में चोरी

Sat, 23 May 2015 01:54 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
theft in Four homes
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत दुलहीपुर क्षेत्र में गुरुवार की रात भी चार घरों से चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर शुक्रवार की सुबह दो पीड़ितों ने मुगलसराय कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। गौरतलब है कि बुधवार की रात भी चोरों जिले के कई स्थानों पर ताला तोड़कर नगदी व सामानों पर हाथ साफ कर दिया था।
महाबलपुर में केरल निवासी मनोहरन का मनीषा आलमारी के नाम से कारखाना है। बीते डेढ़ माह से वह अपनी बेटी की शादी के लिए केरल गया हुआ था।

घर जाने से पूर्व उसने महाबलपुर गांव के ही टिंकू नामक एक व्यक्ति को घर की रखवाली के लिए लगा रखा था। टिंकू प्रतिदिन वहां सोया करता था। गुरुवार की शाम को टिंकू किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। जिससे वह मकान में सोने नहीं जा सका।


घर खाली देख चोर गुरुवार की देर रात घर में घुसे और दो आलमारी और एक  दीवान तोड़कर उसमें रखे गहने और नकदी उड़ा ले गए। सुबह घर का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने फोन पर मनोहरन को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों के अनुसार चोर उनके यहां से ढाई से तीन लाख रुपये मूल्य का सामान उड़ा ले गए।


दूसरी ओर दुलहीपुर भिसौड़ी मार्ग के समीप राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का उसके घर में जनरल स्टोर है। गुरुवार की रात सभी लोग छत पर सो रहे थे। मौका देख चोर ताला तोड़कर दुकान में घुस गए और लगभग 15 हजार मूल्य का नमकीन, बिस्कुट और अन्य सामान लेकर चलते बने।

उसी से सटे मनोज जायसवाल के घर से भी चोर टीवी और अन्य सामान ले गए। इसके अलावा चोर दुलहीपुर भितरी बाजार निवासी कोल व्यवसायी कमालुद्दीन के मकान पर ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य का सामान उठा ले गए। हालांकि  यहां पर सीसी कैमरे लगे होने के कारण पुलिस फुटेज के जरिए चोर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं से लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी साजिद सिद्दीकी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

दुलहीपुर में हुई चोरी में मिले फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed