फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The youth was brutally beaten up, died after 10 days, when there was a ruckus, the police used lathis

Chandauli News: बेरहमी से युवक को पीटा, 10 दिन बाद हुई मौत, हंगामा होने पर पुलिस ने भांजी लाठी

Mon, 30 Jun 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The youth was brutally beaten up, died after 10 days, when there was a ruckus, the police used lathis
पीडीडीयू नगर। चतुर्भुजपुर के काशीराम मोहल्ले में 10 दिन पहले पिटाई से घायल युवक की रविवार की शाम मौत हो गई। पैसे के अभाव में युवक का समुचित इलाज नहीं हो सका। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ हो हल्ला कर हंगामा किया। आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस हीलाहवाली करती रही। आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं किया गया। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

कांशीराम आवास में रहने वाले भगत कुमार (30) मजदूरी कर परिवार के लोगों का भरण-पोषण करते थे। पिता राजेंद्र राम की पहले ही मौत हो चुकी है। चार भाइयों में दूसरे नंबर के भगत की शादी प्रीति के साथ हुई है। भगत 19 जून की रात काम कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि इस बीच कांशीराम आवासीय परिसर के ही रहने वाले तीन लोगों ने शराब के नशे में धुत होकर भगत की पिटाई कर दी और उनके पास मौजूद 1500 रुपये छीन लिए। पिटाई से भगत गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। उन्हें झाड़ियों में फेंककर हमलावर भाग गए। परिवार वालों को सूचना मिली तो घायल को भोगवार सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल और उसके बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां दो दिन इलाज के बाद पैसे के अभाव में उन्हें छोड़ दिया गया। भगत के बड़े भाई संतोष ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और उल्टे स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर पीड़ित के परिवार वालों पर समझौता करने का दबाव बनाने लगी। विरोध होने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। गरीबी के कारण भगत का समुचित इलाज नहीं हो सका। इस बीच रविवार की शाम भगत की मौत हो गई। उधर, भगत की मौत होने से नाराज आवासीय परिसर में रहने वालों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा। पुलिस के पहुंचने पर मोहल्ले के लोगों ने खूब हो हल्ला कर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, युवक मौत से पत्नी प्रीति, बड़े भाई संतोष, मंतोष का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में शिवम और प्रमोद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी शिवम की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रमोद की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव लेकर लोगों ने हंगामा किया। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed