फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The young man's motorcycle was set on fire after he asked for the money he had lent back

Chandauli News: उधार दिए रुपये मांगने पर युवक की फूंकी बाइक

Fri, 26 Dec 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The young man's motorcycle was set on fire after he asked for the money he had lent back
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुभाष पार्क के समीप चाय की दुकान के सामने रूपये वापस मांगने एक तीन युवकों ने एक युवक की बाइक फूंक दी । बाइक के धू धू जलते ही वहां हड़कंप मच गया। बाद में लोगों ने किसी प्रकार पानी फेंककर आग को बुझाया । इस दौरान आग लगाने वाले युवक मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जली हुई बाइक को कोतवाली ले आई और आगे की कार्रवाई में जूट गई ।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सिकटिया के रहने वाले शिवम् गुप्ता ने अपने मित्र एक माह पहले साढ़े सात हजार रूपये उधार दिए थे । शिवम् काफी दिनों से अपने रुपए वापस मांग रहा था लेकिन उसे रूपये वापस नहीं मिल रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम लगभग सात बजे शिवम् को सुभाष नगर के रहने वाले शुभम यादव ने उसे सुभाष पार्क के पास चाय की दुकान पर बुलाया । इस पर शिवम अपने ममेरे भाई अमन गुप्ता के साथ मौके पर पहुंचा। इस दौरान शिवम और शुभम का विवाद हो गए। आरोप है कि शुभम ने अपने अन्य तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसकी बाइक में आग लगा दी। बाइक जलता देख लोगों के किसी प्रकार आग को बुझाया। इसके दौरान शुभम और उसके दोस्त मौके से भाग गए । घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल मौके पर पहुंच गए । जली हुई बाइक को पुलिस कोतवाली के आई । इस संबंध में कोतवाल गगन राज सिंह बताया कि एक युवक द्वारा किसी युवक की बाइक में आग लगा दी गई थीं। पीड़ित की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed