फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The young man who came to attend sister's wedding was run over by the vehicle

Chandauli News: बहन की शादी में शामिल होने आए युवक वाहन ने रौंदा

Sun, 11 Jun 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to attend sister's wedding was run over by the vehicle
पीडीडीयू नगर /कमालपुर। बहन की शादी में शामिल होने आए युवक को शनिवार की भोर में बेकाबू वाहन ने रौंद दिया। वह घर से पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने जा रहा था।
विज्ञापन

धीना थाना के इनायतपुर (कमालपुर) गांव निवासी श्रवण राय का तीसरा पुत्र सूरज राय (25) दिल्ली में जेसीबी चलाता था। पांच जून को उसकी बहन लक्ष्मी की शादी थी। शादी में शरीक होने के लिए सूरज घर आया था। शनिवार को भोर में ट्रेन पकड़ने के लिए पीडीडीयू जंक्शन जा रहा था। चकरिया गांव के समीप वह ऑटो से उतरकर पैदल ही जाने लगा। इसी बीच एक बेकाबू वाहन ने उसे कुचल दिया। गंभीर अवस्था में लोगों ने उसे पीएचसी पहुंचाया। वहां के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। सूरज अपने पिता के चार पुत्रों और तीन पुत्रियों में तीसरे नंबर पर था। वह दिल्ली में काम कर परिवार का पालन करता था। पिता श्रवण राजभर तो रोते रोते अचेत हो जा रहे थे। वहीं माता भी रोते रोते बेसूध हो गई। सूरज की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed