फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The workers should get involved in the preparation of the Vidhan Sabha wise pledge conference

विधान सभा वार प्रतिज्ञा सम्मेलन की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता

Fri, 24 Dec 2021 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
The workers should get involved in the preparation of the Vidhan Sabha wise pledge conference
पीडीडीयू नगर। कांग्रेस की ओर से जिले के चारो विधान सभाओं में प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयेेजन किया जाएगा। इसके माध्यम से कांग्रेस की प्रतिज्ञा से लोगों को अवगत कराया जाएगा। इसकी तैयारी में कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। ये बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और जिला प्रभारी जैनेन्द्र कुमार पांडेय ने शुक्रवार को काली महाल स्थित कैंप कार्यालय पर हुई कांग्रेस की बैठक में कहीं। बैठक में जैनेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने देश को तमाम योजनाएं दीं। शिक्षा, स्वाथ्य, विज्ञान, कृषि आदि क्षेत्रों में कार्य किया। भाजपा ने देश की विरासत, हमारे लोकतंत्र को गहरा आघात पहुंचाया है। कहा कि कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव में कई प्रतिज्ञाएं की है। सरकार बनने पर उसे पूरा किया जाएगा। कहा कि किसानों का कर्ज माफ, बिजली का बिल आदि योजनाएं से लोगों को अवगत कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश में किसान, नौजवान परेशान हैं। शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के नौजवानों में उदासीनता है। इसको सम्मेलन में उठाया जाएगा। बैठक में आनंद शुक्ल, मधु राय, बृजेश गुप्ता, भवानी शरण सिंह, राहुल, शशिनाथ उपाध्याय, मुजाहिद अख़्तर, शाहिद तौसिफ़, डॉ. सुल्तान खां, अकील अहमद, नवीन पांडेय, कमरुल बारी, संतोष तिवारी, प्रदीप पांडेय, सतपाल सिंह, उदय प्रताप सिंह, श्वेता सिद्धिदात्री, राकेश सिंह, डॉ. जीके पांडेय, रमेश बिंद, अभिषेक मिश्रा, संजय मिश्रा, जयप्रकाश पटेल, हम्मीर शाह जायसवाल, माधवेन्द्र मूर्ति ओझा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed