फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The water level of Ganga is decreasing at the rate of 3 centimetres per hour

Chandauli News: 3 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से घट रहा गंगा का जलस्तर

Thu, 07 Aug 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The water level of Ganga is decreasing at the rate of 3 centimetres per hour
चहनियां में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में की गई बैरिकेडिंग।  - फोटो : संवाद
चंदौली में पिछले 19 घंटे तक स्थिर रहने के बाद बुधवार की सुबह 10 बजे से 3 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गंगा का जलस्तर घटने लगा है। इससे पड़ाव क्षेत्र के लोगों ने तो राहत की सांस ली है लेकिन धानापुर, नियामताबाद सहित अन्य क्षेत्रों के 30 से ज्यादा गांवों के किसान कटान की आशंका से भयभीत हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 72.03 मीटर दर्ज किया गया। गंगा का जलस्तर घटने के बाद भी बलुआ के पुराविजयी, पुरागनेश, चकरा, नादी, पकड़ी गांवों में चारों तरफ पानी लगने से लोगों को आवागमन करने के लिए संपर्क मार्गो पर पानी लगा हुआ है। गंगा के तटवर्ती गांव भुपौली,डेरवा,महड़ौरा, कांवर , पकड़ी,महुअरिया, विशुपुर , महुआरी खास , सराय , बलुआ , डेरवाकला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, पुराबिजयी , पुरागणेन, चकरा, हरधनजुड़ा,सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर,सरौली,तीरगावा, हसनपुर,बड़गांवा,नादी निधौरा , सहेपुर, मुकुंदपुर,नौदर आदि गांवों के किनारे व तटवर्तीय गांवों के खेतों में किसानों द्वारा बोये गये हजारों एकड़ फसल , सब्जिया, ज्वर,बाजरा,व अरहर एवं धान की रोपी गई फसलें और पशुओं का हरा चारा पानी में डूब गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव सहयोग के लिए योगी सरकार संकल्पित है। यह कहना है जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड़ का। उन्होंने ये बातें मारूफपुर स्थित मॉडल बाढ़ चौकी पर बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री देने के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि बाढ़ में नष्ट हुई फसलों का मुआवजा भी उत्तर प्रदेश सरकार देगी। इसके लिए लेखपाल तहसीलदार स्तर पर रिपोर्ट बनेगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के राशन किट में जरुरी सामानों के साथ उनके पशुओं के लिए भूसे का वितरण भी किया जा रहा है। छोटे बच्चों को दूध भी मुहैया कराया जा रहा है। प्रभारी मंत्री का स्वागत भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, बब्बू सिंह, दुर्गेश पांडेय, संकठा राजभर, शायरा बानो, जिलाधिकारी सी एम गर्ग, एसपी आदित्य लांग्हे ने किया। इसके बाद मंत्री ने स्वास्थ्य , पशुपालन विभाग के कैंप का निरीक्षण किया। मुगलसराय तहसीलदार राहुल सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जलीलपुर स्थित बाढ़ चौकी पर बहादुरपुर, मड़िया, कुंडा, रतनपुर और मवयी गांव के बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत किट वितरित की गई। तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। गंगा में अचानक तेज बहाव के चलते बुधवार को मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र से बहकर आए पीपे से बलुआ और सैदपुर पुलों पर खतरा है। पानी के तेज प्रवाह के साथ बहते पीपे को देखकर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और एहतियातन बलुआ वाया सरसौल व तिगरगांवा वाया सैदपुर पुल को करीब 6 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि जब प्रशासन को यह स्पष्ट हो गया कि बहाव के साथ आ रहे पीपे से कोई टकराव या क्षति नहीं हुई, तब जाकर दोनों पुलों पर आवागमन बहाल किया गया। इस बीच दो पीपे सराय बलुआ के पास रामघाट पर आकर अटक गए, जबकि बाकी बहकर गाजीपुर जनपद की ओर निकल गए। प्रशासन की ओर से रातभर बलुआ और सैदपुर पुल पर पुलिस फोर्स तैनात रही और संपूर्ण सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed