फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The water level in the river rose 24 feet

24 फीट बढ़ा गंगा का जलस्तर 

Mon, 11 Jul 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 11 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
The water level in the river rose 24 feet
ओवरलोड नाव का संचालन।
उत्तराखंड में हुई भीषण बारिश, बाढ़ और प्रदेश में जगह जगह बरसात से गंगा के जलस्तर में तेज वृद्धि हो रही है। तटीय इलाके के लोगों के अनुसार गंगा के जलस्तर में 15 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। पिछले दो दिनों से करीब 24 फीट पानी बढ़ चुका है। पानी बढ़ने की यही रफ्तार रही, तो तटवर्ती इलाकों में जल्द ही बाढ़ आ सकती है। 
विज्ञापन

जलस्तर में वृद्धि के साथ ही कटान का क्रम भी शुरू हो गया है। इसको लेकर किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।  इससे चहनियां क्षेत्र के कैली, कुरहना, महड़उरा, कांवर, महुआरी, बलुआ, पुरा गनेश, पुरा विजयी, महुअर कला, टांडाकला, सोनबरसा, सरौली, महमदपुर, हसनपुर तिरगांवा, बड़गांवा, नादी, निदौरा धानापुर क्षेत्र के जद्दोचक, दीया, प्रसहटा, बुधपुर, हिंगुतरगढ़, नौघरा, रायपुर, नरौली के लोग परेशान हैं। इसी तरह अमादपुर तो पड़ाव क्षेत्र के कुंडा कला, कुंडा खुर्द, छेमिया, बहादुरपुर, दुलहीपुर और मुगलसराय क्षेत्र के मवई, सहजौर, रौना, कुरहना, कैली, भूपौली सहित दर्जनों गांवों में अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बावजूद इसके अभी प्रशासनिक तैयारियों के नाम पर कुछ नहीं दिख रहा है। न तो गांवों में एलर्ट जारी किया गया है और न ही बाढ़ के मद्देनजर संवेदनशील गांवों की सूची तैयार की गई है। कटान      से बचाव के भी कोई उपाय नहीं     हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed