फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The wait continued, the announcement of BJP District President was not made

Chandauli News: होता रहा इंतजार, नहीं हुई भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा

Mon, 17 Mar 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The wait continued, the announcement of BJP District President was not made
पीडीडीयू नगर। चंदौली के नए भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा रविवार को नहीं हो पाई। वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर के साथ ही चंदौली के जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा को होल्ड कर दिया गया है। प्रदेश चुनाव अधिकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री व चंदौली के पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के जिले में ही जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं होने पर कयासबाजी का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन

रविवार को सभी जिलों में भाजपा के जिलाध्यक्ष ने नाम की घोषणा की जानी थी। लखनऊ मुख्यालय से पार्टी के जिलाध्यक्ष की लिस्ट जारी करने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार नया प्रयोग किया गया। इसके तहत जिस जिले का अध्यक्ष घोषित किया जाना है, वहां के सभी पदाधिकारियों और अन्य नेताओं की मौजूदगी में ही सबके सामने जिलाध्यक्ष घोषित करने की औपचारिकता पूरी की जानी थी। चंदौली से 35 लोगों ने जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारी की थी। यहां से तीन नाम शॉर्ट लिस्ट होकर हाई कमान तक पहुंचे थे। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, जिला महामंत्री जितेंद्र पांडेय और वर्तमान जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह के नाम शामिल रहे। लखनऊ में दोपहर में बैठक शुरू हुई तो जिले के नेताओं में नए जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर उत्सुकता बनी रही, लेकिन देर शाम तक बैठक में किसी नाम पर फैसला नहीं हो पाया। बाद में चंदौली के जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा टाल दी गई। इसको लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed