फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The village head got the account of every penny written on the Panchayat building.

Chandauli News: ग्राम प्रधान ने पंचायत भवन पर लिखवाया पाई-पाई का हिसाब

Mon, 23 Dec 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
The village head got the account of every penny written on the Panchayat building.
धानापुर। गांव में हुए विकास कार्यों की जानकारी के लिए लोगों को सूचना के अधिकार का सहारा लेना पड़ता है। वहीं, प्रह्लादपुर में प्रधान ने शासन से प्राप्त धनराशि और विकास कार्यों में खर्च का पूरा विवरण पंचायत भवन की दीवारों पर लिखवा दिया है। उनकी यह पहल बाकी ग्राम प्रधानों के लिए प्रेरक बन सकती है।
विज्ञापन

प्रहलादपुर के प्रधान आशुतोष सिंह ने राज्य वित्त (पंचम), केंद्रीय वित्त (15वां), मुख्यमंत्री पुरस्कार राशि और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस-2, ओडीएफ प्लस योजना के तहत शासन से मिली धनराशि का विवरण पंचायत भवन की दीवारों पर लिखवाकर पारदर्शिता की मिसाल पेश की है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान ने बगैर किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिया है।
विज्ञापन

साथ ही गांव में सड़क, शौचालय, आवास, आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र समेत अन्य सुविधाएं लोगों को मिल रही हैं। ग्रामीणों को किसी जन सुविधा केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि पूरे गांव में सड़क, गलियों और नालियों का निर्माण कराया जा चुका है। पारदर्शिता के लिए पंचायत भवन पर सभी विकास कार्यों और खर्च का विवरण लिखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed