फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The use of nano fertilizers reduces the cost of farming

Chandauli News: नैनो उर्वरकों के इस्तेमाल से खेती की लागत होती है कम

Sun, 07 Sep 2025 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The use of nano fertilizers reduces the cost of farming
चंदौली। सदर विकासखंड के के काटा गांव में इफको की तरफ से शनिवार को किसान सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आरपी कुशवाहा ने किसानों को खेती के बारे में विस्तार से बताया साथ ही किसानों को सरकार के योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से खेती की लागत कम होती है।
विज्ञापन

इस दौरान कृषि वैज्ञानिक अभिषेक त्रिपाठी ने किसानों को धान की खेती में प्रयोग होने वाले नैनो यूरिया और जिंक की जानकारी दी। बताया कि किसान धान की खेती में नैनो यूरिया 75 एमएल या तीन ढक्कन एव उसमें 15 एमएल नैनो जिंक प्रति टंकी (15 लीटर) का उपयोग कर सकते हैं। जिससे फसल की पैदावार अच्छी होंगी। एफएसए मयंक कुमार सिंह ने बताया कि आनी वाली गेहू की फसल में किसान नैनो डीएपी 5 एमएल प्रति किलो से बीज उपचार कर सकते हैं। नैनो उर्वरको के इस्तेमाल से खेती के लागत में कमी एव उत्पादन की गुडवत्ता अच्छी होंगी। जिससे किसानों की आय दुगनी होंगी। इस दौरान डायरेक्टर सरजू सिंह,सहायक आयुक्त श्री प्रकाश उपाध्याय, धर्मेन्द्र सिंह,दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed