फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The standard of living of the poor has improved under the BJP government.

भाजपा ने गरीबों का कल्याण कर उनका जीवन स्तर सुधारा: डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय

Tue, 31 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The standard of living of the poor has improved under the BJP government.
चंदौली। केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में हुआ। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने इसकी अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों का कल्याण कर उनका जीवन स्तर सुधारा है।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह की मौजूदगी में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र सहित समस्त विकास खंडों में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सफलता पूर्वक आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण एवं उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर रही है जिसका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र एवं राज्य की सरकार सेवा, सुशासन एवं लोक कल्याण के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त के तहत देश भर के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को 21 हजार करोड़ से अधिक धनराशि का डिजिटली स्थानांतरण किया गया। इससे जनपद के 157550 किसान प्रधानमंत्री किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त प्राप्त कर लाभान्वित हुए। केंद्रीय मंत्री द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बैंक सखियों को साड़ी वितरित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण के चिह्नित लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चाभी प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त उज्जवला योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना, मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि एवं अन्य योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल व प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वाईके राय, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रमोद चौबे, हरवंश उपाध्याय, किरण शर्मा, उमाशंकर सिंह, संतोष कश्यप, जगत नारायण तिवारी, मिंटू सिंह, दीनानाथ श्रीवास्तव, रवींद्रनाथ गोंड, पंकज मिश्रा, शिव शंकर पटेल, सूर्यमनी तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed