{"_id":"612a49038ebc3e79d366c021","slug":"the-shopkeeper-was-beaten-by-tying-his-hands-and-feet-the-shutter-of-the-jewelery-shop-was-broken-chandauli-news-vns608412434","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार का हाथ-पैर बांधकर पीटा, आभूषण की दुकान का शटर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार का हाथ-पैर बांधकर पीटा, आभूषण की दुकान का शटर तोड़ा
विज्ञापन
चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र नियामताबाद गांव के लाखापुर छौरा गांव स्थित शिव सेठ के आभूषण की दुकान का बीती रात दस की संख्या में पहुंचे चोर शटर चाड़ने लगे। इस पर पास में ही सो रहे दूसरे दुकानदार घुरफेकन साव ने विरोध किया तो चोरों ने उसका हाथ-पैर बांध कर मारपीट कर घायल कर दिया।उनके पुत्र के शोर मचाने के बाद चोर भाग खड़े हुए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस भी पड़ताल कर लौट गई। शिव सेठ के अनुसार चोर दुकान में रखे दो किलो चांदी, 50 ग्राम सोना सहित दस हजार नकद ले गये।
अलीनगर थाना क्षेत्र के लाखापुर मोड़ पर शिव सेठ की ज्वैलरी की दुकान है। शुक्रवार की देर रात लगभग एक बजे एक पीकअप से 10 की संख्या में पहुंचे चोरों ने पहले वहां लगे सीसी कैमरे का मुंह ऊपर कर दिया। इस दौरान पास में ही सोये घुरफेक्कन साव ने उठकर जब विरोध किया तो उनका हाथ पैर बांधकर तमंचे की मुठिया से घायल कर दिया। पास के आभूषण की दुकान पर धावा बोल दिया तथा बल्ली व छल्टा से दुकान का सटर चाड़कर शटर तोड़ दिया।
इसी बीच घुरफेकन साव का बड़ा पुत्र मिन्टू साव वहां पहुंच गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक चोर अपने पिकअप वाहन पर सवार होकर भाग गये। पीड़ित दुकानदार शिव सेठ ने बताया कि उसकी दुकान से दो किलो चांदी ,50 ग्राम सोना व 10 हजार नगदी गायब है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर वहां से लौट गई। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि चोरों ने लाकर बाहर लाकर तोड़ने का प्रयास किया पर वे सफल नहीं हुए हैं। पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी।