फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The selection of beneficiaries for the survey

लाभार्थियों के चयन के लिए सर्वे

Sun, 21 Jun 2015 01:55 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
The selection of beneficiaries for the survey
शहरी बेघर आवास योजना के तहत लाभार्थियों के चयन के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने सर्वे शुरू कर दिया है। पात्रों की सूची तैयार करने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील यादव गुड्डू कर्मचारियों की टीम लेकर वार्डों में सर्वे कर रहे हैं। शनिवार को भी नगर वार्ड नंबर तीन सहित अन्य वार्डों का भ्रमण किया गया।
विज्ञापन


शासन ने शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले बेघर गरीबों को घर मुहैया कराने के लिए शहरी बेघर आवास योजना चला रखी है। इसके तहत जिनके पास खुद घर नहीं है या फिर वे पुराने व जर्जर मकानों में रह रहे हैं तो उन्हें चार लाख रुपये की लागत से मकान बनाकर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस योजना का लाभ नगर पंचायत के गरीब लोगों तक सीधे पहुंचाने के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन मीनाक्षी यादव के प्रतिनिधि सुनील यादव गुड्डू वार्डों का भ्रमण कर पात्रों के चयन के लिए सर्वे का कार्य कर्मचारियों की टीम को लेकर करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी कड़ी में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व कर्मचारियों नेा वार्ड नंबर तीन के नेहरू नगर स्थित दलित बस्ती के अलावा अन्य वार्डों का भ्रमण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी यादव ने कहा कि योजना से बेसहारा लोगों को पूरा लाभ मिले। इस के लिए वह पूरी तरह से कटिबद्ध है। इस योजना से पात्र वंचित न रह जाएं, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed