{"_id":"26f09277dd3c408b4eefcb83ab0755ea","slug":"the-second-phase-of-the-campaign-ends-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण का प्रचार अभियान थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण का प्रचार अभियान थमा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 30 Nov 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में चल रहे ग्राम पंचायत निर्वाचन के तहत आगामी एक दिसंबर को द्वितीय
विज्ञापन
चरण के मतदान के मद्देनजर नियामताबाद और सकलडीहा विकास खंड क्षेत्रों में
रविवार की शाम चार बजे प्रचार अभियान थम गया।
इसी के बाद प्रत्याशियों का जोर घर घर जाकर वोटरों से संपर्क करने पर बढ़ गया है। यहां एक दिसंबर से सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे।
उधर दोनों विकास खंडों के 192 ग्राम पंचायतों में मतदान संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। निर्वाचन के दिन 223 केंद्रों पर तीन लाख 91 हजार 843 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
रविवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कलेक्ट्रेट में पत्रकारों को चुनाव की तैयारियों पर जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि सकलडीहा और नियामताबाद ब्लाक में एक दिसंबर को पूर्वाह्न सात से अपराह्न चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। नियामताबाद में 88 ग्राम प्रधान और 1016 सदस्य पद के लिए दो लाख तीन हजार 480 मतदाता मतदान करेंगे।
ब्लाक में 60 संवेदनशील, 16 अतिसंवेदनशील और सात अतिसंवेदनशील प्लस केंद्र चिह्नित किए गए हैं। ब्लाक को दस सेक्टर और दो जोन में बांटा गया है। वहीं सकलडीहा में ग्राम प्रधान के 104 और पंचायत सदस्य के 1469 पदों के लिए मतदान होगा। यहां कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 88 हजार 363 है।
ब्लाक के सभी 122 मतदान केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील चिह्नित हैं।
क्षेत्र को तेरह सेक्टर और दो जोन में बांटा गया है। नियामताबाद के बड़े ग्राम पंचायतों में अलग से आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
बताया कि सभी बूथों की वीडियोग्राफी की जाएगी और फर्जी मतदान करने वालों को जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस कर्मियों की इस मामले में कोताही दंडनीय होगी।