फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The school made ??the mobile app

स्कूल ने बनाया मोबाइल एप

Sat, 28 Nov 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 28 Nov 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
The school made ??the mobile app
जयपुरिया स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक अब घर बैठे मोबाइल ऐप के माध्यम से बच्चों की हर गतिविधि के बारे में जान सकेंगे।
विज्ञापन


यही नहीं बच्चों की छुट्टी का अनुरोध भी अभिभावक मोबाइल ऐप के माध्यम से ही भेज सकेंगे। 29 नवंबर को समारोह पूर्वक अभिभावकों को  ऐप के आईडी और पासवार अभिभावकों को मिलेगा।


सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल्स के चेयरमैन दीपक बजाज, डायरेक्टर्स सुनील सचदेव, मनोज बजाज, श्याम सुंदर बजाज, मंजू बुधिया, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को इसकी जानकारी दी।

 बताया कि इस ऐप के जरिए अभिभावकों को बच्चों के न सिर्फ स्कूल के घर तक पहुंचने तक की जानकारी बल्कि होमवर्क, उनकी उपस्थिति, स्कूल कैलेंडर, लाइब्रेरी, ट्रांसपोर्ट रिजल्ट, फीस, टूर, प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम, अभिभावकों की समस्या, सुझाव आदि की जानकारी मिल सकेगी।

कहा कि अभिभावकों को इसके लिए आईडी और पासवर्ड 29 नवंबर से उपलब्ध कराए जाएंगे। कहाकि जीपीएस के जरिए अभिभावक बच्चों की गतिविधियों और लोकेशन की जानकारी ले सकेंगे।

यही नहीं स्कूल से घर जाते समय बच्चों से अभिभावक वार्ता भी कर सकेंगे।

इसकी विधिवत घोषणा 29 को विद्यालय प्रांगण में आयोजित आह्वान समारोह में की जाएगी।

चेयरमैन दीपक बजाज ने बताया कि नर्सरी से कक्षा आठ तक छात्र छात्राओं के प्रवेश के लिए आवेदन तीस नवंबर को सुबह आठ बजे से मिलेगा।
 शुरूआत में प्रवेश लेने वाले सौ बच्चों से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed