{"_id":"6ae2572d791788e56907cce5","slug":"the-santragachi-khatipura-express-will-run-regularly-starting-from-november-4-chandauli-news-c-189-1-svns1012-156865-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चार नवंबर से नियमित रूप से चलेगी सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चार नवंबर से नियमित रूप से चलेगी सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी और राजस्थान के खातीपुरा (जयपुर) के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन चार नवंबर से शुरू होगा। सांतरागाछी से ट्रेन का संचालन चार नवंबर और खातीपुरा से छह नवंबर से किया जाएगा। इससे पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी। 26 अक्तूबर को रेल मंत्री ने स्पेशल ट्रेन के रूप में इस हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 18061 सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को दोपहर 2:15 बजे सांतरागाछी से रवाना होगी। खड़गपुर, टाटानगर, रांची, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन, सासाराम और भभुआ रोड होते हुए अगले दिन सुबह 8:48 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और ईदगाह आगरा होते हुए रात 11 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 18062 खातीपुरा-सांतरागाछी एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 9:15 बजे खातीपुरा से रवाना होगी। यह दोपहर 12:45 बजे ईदगाह आगरा, शाम 6:45 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 9:25 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। शनिवार को रात 12:43 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने के बाद टाटानगर होते हुए शाम 7:45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।
विज्ञापन
22 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, चार वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, छह शयनयान, चार सामान्य श्रेणी, एक पेंट्रीकार और दो एसएलआर कोच शामिल हैं।