{"_id":"617ee44429529f43c31cd37c","slug":"the-roof-of-the-toilet-fell-on-the-young-man-s-head-death-the-roof-of-the-toilet-fell-on-the-young-man-s-head-death-chandauli-news-vns620410980","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के सिर पर गिरी शौचालय की छत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के सिर पर गिरी शौचालय की छत, मौत
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में रविवार की सुबह सिर पर शौचालय की छत व दीवार गिर जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में परिजनों ने उसे आनन-फानन में बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आलमपुर निवासी करन यादव (19) घर के पास बने शौचालय को मरम्मत के लिए तोड़ रहा था। इसी बीच शौचालय की छत व दीवार अचानक भरभरा कर उसके ऊपर गिर पड़ी। इसमें वह मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन व ग्रामीण उसे मलबे में से निकालकर आनन-फानन में बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारीसंतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रामा सेंटर में ही इलाज के दौरान करन की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम बीएचयू
में ही कराया जाएगा। संवाद