फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The role of the woman coming to the fore in the murder of the youth

युवक की हत्या मामले में सामने आ रही महिला की भूमिका

Mon, 24 Oct 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The role of the woman coming to the fore in the murder of the youth
पीडीडीयू नगर। चंदौली जिले के सेरूका गांव निवासी शैलेंद्र भारती की हत्या के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि, कॉल डिटेल निकालने के बाद पुलिस के अफसरों के सामने लगभग पूरी कहानी खुल चुकी है। पुलिस तीन लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे एक महिला की भी भूमिका सामने आई है, जिससे फोन पर कई लोग बात करते थे।
विज्ञापन

आपको बता दें कि शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर गांव के समीप एनएच के किनारे बने नाले में सेरूका निवासी शैलेंद्र भारती का रक्त रंजित शव मिला था।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने बताया कि शैलेंद्र चंदौली नगर पंचायत में एक दुकान में नौकरी करता था। वह बुधवार की शाम ड्यूटी से के निकले, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। उसके भाई सतीश के अनुसार उन्होंने शैलेंद्र को चंदौली से निकलते देखा था। परिजन रात 12 बजे तक उनके आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सेरूका निवासी युवक के हत्या के मामले में लगातार जांच में जुटी है। हालांकि कुछ लोगों से शक के आधार पर पूछताछ किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मामले की जांच के लिए सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed