{"_id":"605255938ebc3e59144f12a6","slug":"the-role-of-small-and-cottage-industries-is-important-in-the-economy-chandauli-news-vns5804678104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थव्यवस्था में लघु और कुटीर उद्योगों की भूमिका महत्वपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्थव्यवस्था में लघु और कुटीर उद्योगों की भूमिका महत्वपूर्ण
विज्ञापन
नियामताबाद। किसी भी विकासशील अर्थव्यवस्था में लघु और कुटीर उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इससे न्यूनतम लागत पर अधिक रोजगार के अवसर मिलते हैं। देश के पिछड़े जिलों में शामिल चंदौली जिले के विकास में यहां की औद्योगिक इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ये बातें डीएम संजीव सिंह ने मंगलवार को रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर सेफेज एक स्थित निजी कंपनी के सभागार में चंदौली के विकास में औद्योगिक क्षेत्र रामनगर की भूमिका विषय पर आयोजित गोष्ठी कहीं। इस दौरान डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र के बाहर स्थित इकाईयों के सड़क निर्माण की मांग पर एक सप्ताह में आगणन मिलते ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।
गोष्ठी में डीएम संजीव सिंह ने कहा कि कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित इकाइयों से यहां के ग्रामीण लोगों को रोजगार मिलता है। यही कारण है कि औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों में अधिकतर जिले के ही मजदूर कार्यरत हैं। एसोसिएशन के संरक्षक आरके चौधरी ने कहा कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र पूर्वांचल का बहुत ही महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां दोनों फेज में लगभग 250 इकाइयां कार्यरत हैं। कोरोना काल में जब मजदूर दूसरे प्रांतों से जिले में आए तो उन्हें रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों में रोजगार मुहैया कराया गया। इससे जिले के मजदूरों का पलायन रुका। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार, संयुक्त निदेशक उमेश सिंह, उपायुक्त गौरव मिश्रा, अध्यक्ष डीएस मिश्रा, राकेश जायसवाल, जगदीश झुनझुनवाला, सुनील कुमार अग्रवाल, शैलेन्द्र कुमार सिंह सुरेश पटेल, राकेश जायसवाल, रवि गुप्ता, शेषपाल गर्ग, संगीता चौधरी, पंकज सूरजेवाला, पीके शाह, महेश चौधरी, रामस्वरूप अग्रवाल, मुकेश सिंह, अंजनी अग्रवाल, शिवकुमार श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, अरविन्द भालोटिया, अनिल तिवारी, एएन तिवारी, सुरेन्द्र सोनी, पियूष अग्रवाल रहे।