फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The reward amount on the accused in the murder case of Mutun Yadav has been increased to 50 thousand

Chandauli News: मुटून यादव की हत्या के मामले में आरोपियों पर इनाम की राशि बढ़ाकर की गई 50 हजार

Sun, 18 May 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The reward amount on the accused in the murder case of Mutun Yadav has been increased to 50 thousand
पीडीडीयू नगर। धानापुर में बस मालिक राजकुमार यादव उर्फ मुटून यादव की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। इस मामले में पुलिस की पकड़ से दूर रहे पांच आरोपियों पर इनाम की धनराशि एसपी आदित्य लांग्हे ने बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी है। पहले इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपियों पर इनाम की धनराशि बढ़ा दी गई है। एक मई को धानापुर कस्बे में रायपुर बभनियाव निवासी राजकुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पांच आरोपियों की पहचान की है। इनमें धानापुर के बूढ़ेपुर निवासी गोपाल सिंह, बलुआ के महुअर गांव के अभिषेक सिंह और गाजीपुर के विशाल पासी शामिल हैं। इसके अलावा बिहार के भभुआ जिले के शिवपुर गांव के राघवेंद्र प्रताप सिंह और अखिलेश सिंह भी आरोपी हैं। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को जांच में शामिल करने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा है। उधर, हत्या की घटना के एक पखवाड़ा बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस अब तक केवल आरोपियों को शरण देने के आरोप में धानापुर के ओड़वला निवासी मनोज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed