फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The report of the wife of the person who died of corona infection is also positive in Chandauli

चंदौलीः कोरोना संक्रमण से मृत व्यक्ति की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव, आज ही बच्चे को दिया जन्म

Tue, 09 Jun 2020 10:56 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 09 Jun 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
The report of the wife of the person who died of corona infection is also positive in Chandauli
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण से मृत युवक की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके पहले धानापुर विकाख खंड के अमरा गांव निवासी कोरोना संक्रमण से मृतयुवक की पत्नी ने मंगलवार को एंबुलेंस में एक बच्चे को जन्म दिया था। एंबुलेस कर्मचारियों ने जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल पहुंचाया। डीएम ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


अमरा गांव निवासी युवक की मौत के बाद जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। उसके बाद प्रशासन ने सभी परिवार वालों की सैंपलिंग कराई थी। मंगलवार को मृतक की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई तो एंबुलेंस के माध्यम से धानापुर सीएचसी लाया गया। जहां से चिकित्सकों की टीम ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन बीच रास्ते में उसने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों को एंबुलेंस कर्मचारियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, देर रात महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। डीएम नवनीत सिंह चहल के अनुसार 30 मई को महिला का सैंपल लिया गया था। उसके संपर्क  में आए अन्य व्यक्तियों का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed