फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The relevance of the folk hero will always be

युवा पीढ़ी के लिए आज भी प्रासंगिक हैं लोकनायक

Sun, 11 Oct 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
The relevance of the folk hero will always be
पीडीडीयू नगर। संपूर्ण क्रांति के आह्वान के समय लोक नायक जय प्रकाश नारायण ने बिहार और उससे सटे चंदौली सहित पूर्वांचल को मथ दिया था। उनके आह्वान पर युवा सड़कों पर उतर आए थे। समाजवाद की नींव को मजबूत करने के लिए उन्होंने जो नारा दिया और जिस तरीके से उनके इस जन आंदोलन को जनसमर्थन मिला वह आज भी प्रासंगिक है। युवा और छात्र आज भी उनकी विचारधाराओं से ओतप्रोत हैं।
विज्ञापन

चकिया नगर की रहने वाली परास्तनाक छात्रा किरन जायसवाल ने कहा कि जयप्रकाश नारायण अच्छे स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनेता थे। जिनकी प्रेरणा से उनके रास्तों पर चलने से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

एलएलबी के छात्र अनुराग पटेल का कहना है कि जयप्रकाश नारायण ने ‘सिंहासन खाली करो कि जनता आती है’ के नारों के साथ जब मैदान में उतरे थे। तो सारा देश चल पड़ा था। उनके इस आदर्शों से यह प्रतीत होता रहा कि मानो किसी संत के पीछे सारी दुनिया चल पड़ी हो, ऐसे महापुरुष के सानिध्य में उनके आदर्शों को जीवन में शामिल करना ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के रहने वाले छात्र अविनाश लखन का कहना है कि समाज के हर वर्ग को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सबकी भागीदारी की जो जय प्रकाश नारायण की सोच थी वह अकल्पनीय थी। उनके सिद्धांतों और आदर्शों पर चलकर ही देश में खुशहाली लाई जा सकती है। छात्र किशन यादव कहते हैँ कि संपूर्ण क्रांति का आह्वान करने वाले लोक नायक जयप्रकाश नारायण ने अपने जन आंदोलनों से देश को एक नई दिशा दी। इससे देश में एक नई क्रांति का संचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed