फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The ratio of 60 and 40 is not being followed in MNREGA

मनरेगा में नहीं हो रहा है 60 और 40 के अनुपात का पालन

Sat, 08 Oct 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The ratio of 60 and 40 is not being followed in MNREGA
सकलडीहा। स्थानीय विकास खंड के 104 गांवो में मनरेगा में श्रम और सामग्री पर धन खर्च करने के लिए निर्धारित 60 और 40 के मानक का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। मनरेगा में श्रमिकों पर 60 प्रतिशत और चालीस प्रतिशत निर्माण सामग्री पर खर्च की जानी है। ब्लाक के गांवों में श्रमिकों पर हुए खर्च से अधिक सामग्री पर खर्च की गई है।
विज्ञापन

ब्लाक में वित्तीय वर्ष 2021-22 में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यो का पर नजर डाली जाए इसका खुलासा हो जा रहा है। नोनार गांव में श्रम पर 5. 97 लाख रुपए खर्च किए गए जबकि निर्माण सामग्री पर 11.44 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। पिपरी गांव में श्रम पर 3.17 लाख जबकि समाग्री पर 10.69 लाख रुपए खर्च हुए है। इसी तरह बर्थरा कला गांव मे श्रम पर 6.91 लाख जबकि सामग्री पर 11.12 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इटवा गांव में श्रम पर 4.11 लाख और सामग्री पर 10.17 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसी तरह डेढ़गांवा,बसारिकपुर,फुल्ली गांव में श्रम से अधिक सामग्री पर धनराशि व्यय की गई है। इस संबंध में बीडीओ अरूण कुमार पांडेय ने बताया कि मनरेगा का जो भी मानक है उसे पूरा मार्च तक कराया जाता है। गांव में सरकारी योजना के बढ़ने घटने से थोड़ी समस्या आ जाती है। अतिरिक्त कार्य कराना पड़ जाता है।
विज्ञापन

सकलडीहा। स्थानीय विकास खंड के गांवों में महिला मेठ की नियुक्ति की गई है। शुक्रवार को पीडी सुशील कुमार त्रिपाठी ने ब्लाक सभागार में मनरेगा कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान महिला मेठों को जितना कार्य और उपस्थित उतना ही दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड के 104 गांवों में मनरेगा मेठों को कार्यशाला के माध्यम से मनरेगा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर देने को बताया गया था। इसके साथ ही कार्य स्थल पर उपस्थिती के अनुसार बगैर दबाव में मस्टरोल दर्ज कराने का निर्देश दिया। रोजगार सेवक, पंचायत सहायक व ग्राम प्रधान के बगैर प्रलोभन में कार्य को निस्तारण करे। इसके साथ ही महिला मेठों को गरीब महिलाओं के पेंशन व केवाईसी व गांव के विकास में सहयोग प्रदान करने की बात कही। इस मौके पर बीडीओ अरूण कुमार पांडेय, एडीओ बजरंगी पांडेय, रमेश चैधरी,एडीओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed