{"_id":"694c457b2063a1e6780b6ab3","slug":"the-rajghat-bridge-was-closed-at-10-pm-instead-of-11-pm-chandauli-news-c-189-1-svns1010-141342-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रात 11 बजे की जगह 10 बजे ही बंद कर दिया राजघाट पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रात 11 बजे की जगह 10 बजे ही बंद कर दिया राजघाट पुल
विज्ञापन
पड़ाव के मालवीय पुल पर पैदल यात्रा करते लोग। संवाद
पीडीडीयू नगर/पड़ाव। चंदौली यातायात विभाग की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार रात 11 बजे से मालवीय पुल पर वाहनों को रोकना था लेकिन रात 10 बजे ही पुल पर आवागमन रोक दिया गया। जिससे नमो घाट की तरफ 250 से ज्यादा वाहन फंस गए। तीन घंटे के इंतजार के बाद उन्हें 15 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर पड़ाव या चंदौली जाना पड़ा। सुबह महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हुई।
मालवीय पुल की मरम्मत कार्य के लिए वाराणसी यातायात विभाग ने जो विज्ञप्ति जारी किया था उसमें 23 दिसंबर को पुल पर प्रतिबंधि की बात लिखी थी, समय नहीं दिया गया था। वहीं चंदौली प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि मालवीय पुल को 23 दिसंबर की रात 11 बजे से बंद किया जाएगा।
रात के समय कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रही। पड़ाव के रहने वाले सोनू ने बताया कि जानकारी 11 बजे की थी इसलिए दालमंडी से दुकान का सामान लेकर 10 बजे के करीब राजघाट पुल पर पहुंचे लेकिन उस समय बैरिकेडिंग लगा दिया गया था।
विज्ञापन
वहीं बहादुरपुर के शोभनाथ ने बताया कि पत्नी अंजली का अल्ट्रासाउंड कराकर जल्दीबाजी में 10:15 बजे पुल पर पहुंचा तब तक प्रतिबंध लग गया था। दोनो को 15 किमी दूरी तय कर रामनगर से होकर पड़ाव आना पड़ा। ऐसे कई लोग परेशान हुए। 50-50 मीटर पर लोहे और सीमेंट की तीन जगह बैरिकेडिंग : मालवीय पुल पर वाहनों को राकने के लिए पड़ाव पर पुलिस ने लोहे और सीमेंट की 50-50 मीटर पर तीन बैरिकेडिंग की है। सबसे पहले पड़ाव चौराहे को 26 लोहे की बैरिकेडिंग की गई है। उसके बाद सूजाबाद चौके पास 12 लोहे की बैरिकेडिंग लगाई गई थी। उससे 50 मीटर की दूरी पर पुल चढ़ते ही सीमेंट के बड़े-बड़े बोल्डर लगाकर मार्ग को अवरूद्ध किया गया है।
कंधे पर बोझ और गोद में बच्चे लेकर पैदल चले
पड़ाव। मालवीय पुल बंद होने से बुधवार की सुबह सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को हुई। छोटे बच्चों को गोद में लेकर और कंधे पर बोझ लिए लोग एक किमी के करीब पुल को पैदल ही पार किए। बजुर्गों में जिनको घुटनों में दर्द की समस्या था उनको दिक्कत का सामना करना पड़ा। पुल बंद होने के बाद भी जानकारी के अभाव में करीब 100 से ज्यादा बाइक सवार पहुंच गए। संवाद
25 की जगह ऑटो, ई रिक्शा ले रहे 70 रुपये
मालवीय पुल पर वाहनों के प्रतिबंध के बाद यात्रियों को रिंग रोड या फिर रामनगर सामनेघाट पुल से ही वाराणसी जाना पड़ रहा है। इससे एक किमी की दूरी अब 10-15 किमी में पूरी हो रही है। वहीं जहां पड़ाव से कैंट तक का ऑटो किराया 25-30 रुपये लगता था वह बढ़कर दोगुना यानि 60-70 रुपये हो गया है। लोगों को समय के साथ ही पैसों का भी नुकसान हो रहा है।