फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Purvanchal Sports team will play the final match of the Arbit Cup.

Chandauli News: पूर्वांचल स्पोर्ट्स की टीम आर्बिट कप का फाइनल मैच खेलेगी

Thu, 09 Jul 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The Purvanchal Sports team will play the final match of the Arbit Cup.
हरियाणा के सोनीपत में खेले गए आर्बिट क्रिकेट कप के सेमीफाइनल मुकाबले में चंदौली की पूर्वांचल स्पोर्ट्स की टीम सिद्धी विनायक क्लब मुंबई को पराजित कर फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच में पूर्वांचल स्पोर्ट्स की टीम बिहार के रायल पटना टीम से भिड़ेगी।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला जुलाई के अंतिम सप्ताह में वाराणसी में खेला जाएगा। कोच शौजब हुसैन और मैनेजर सुरेश धनखड़ ने बताया कि पूर्वांचल स्पोर्ट्स ने अपने तीनों लीग मैच जीत कर सेमीफाइनल में पहुंची।
विज्ञापन

मंगलवार को हरियाणा के सोनीपत में खेले गए पहले सेमीफाइनल में सिद्धि विनायक क्लब मुंबई को 5 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर गई। टीम के तन्मय ,गौरव ,श्रेयांश वर्मा ,विशाल कुमार ,प्रशांत तिवारी ,कीपर आदित्य कुमार का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई ने 23 ओवर में 121 रन बनाए। जवाब में उतरी पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली ने 17 ओवर में 05 विकेट खोकर 123 रन बना कर मैच जीत लिया। पूर्वांचल की ओर से 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लेने वाले साकेत पांडेय प्लेयर ऑफ द मैच बने। इसके पूर्व बिहार की रॉयल पटना की टीम ने नेपाल को 25 रनों से हरा कर फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed