फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The price of gas cylinders increased, common man was in trouble

गैस सिलिंडर के दाम बढ़े आम आदमी मुश्किल में पड़े

Thu, 02 Sep 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
The price of gas cylinders increased, common man was in trouble
पीडीडीयू नगर। लगातार बढ़ रहे रसोई गैस सिलिंडर के दाम में मंगलवार की रात एकबार फिर 25 रुपये की बढ़त कर दी गई है। वहीं खाद्य तेलों और दालों के बढ़े दाम ने भी आम लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। सरसों का तेल 150 से 200 रुपये लीटर बिक रहा है तो अरहर दाल सौ रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है।
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर का दाम बढ़कर 888.50 रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। छह माह में करीब छह बार सिलिंडर के दाम बढ़े हैं। वहीं खाद्य तेल का दाम भी बढ़कर 150 से 200 रुपये प्रति लीटर और दाल 90 से 100 रुपये पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से परेशानी भी बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमण काल में आमदनी कम होने और रोजगार में कमी के बाद किचन का बढ़ रहा खर्च परेशानी बढ़ा रहा है। बीना सिंह, गृहिणी । खाद्य तेल व दालों के बढ़े दाम से पहले ही परेशानी हो रही थी और अब रसोई गैस सिलिंडर के भी दाम बढ़ने से गरीबों की मुश्किल और बढ़ गई है। आम आदमी को राहत देने के लिए सरकार को महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए। सुनीता, गृहिणी।पहले घर में पांच लीटर तेल व दो किलो अरहर का दाल आता था। अब दाम बढ़ने के बाद सरसों का तेल दो लीटर व दाल केवल एक किलो ही आ पा रहा है। इसके बाद सिलिंडर के बढ़े दाम से परेशानी बढ़ गई है। लीलावती, गृहिणी।खाना बनाने के लिए घरों में कोयले व लकड़ी का स्थान अब गैस सिलिंडर ने ले लिया है। इससे गृहिणियों को धुएं से तो छुटकारा मिला है पर अब सिलिंडर के बढ़े दाम से खाना बनाना महंगा हो गया है। सोनी शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed