फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The personnel recovered the suspects and admitted them to the district hospital

कर्मियों ने संदिग्धों को रिकवर कर जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Sat, 23 May 2020 05:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
The personnel recovered the suspects and admitted them to the district hospital
जिला अस्पताल में संदिग्ध मरीजों को भर्ती कराते एंबुलेंस कर्मी - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के दिघवट गांव के वनपुरवा में शुक्रवार की देर रात कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। इस दौरान लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को रिकवर कर मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जनपद में अब तक कुल 870 लोगों को सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसमें 647 रिपोर्ट आई है। इसमें 16 पाजिटिव और 631 रिपोर्ट निगेटिव और 223 रिपोर्ट के आने का इंतजार है। वहीं शुक्रवार की रात एक रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया। इसी क्रम में 108 एंबुलेंस कर्मियों की टीम द्वारा रात ही में सकलडीहा के डिग्धी गांव से पांच संदिग्धों को रिकवर किया गया। वहीं विगत 18 मई को कई लोग मुंबई से वापस आए थे। इसमें सकलडीहा के अंबेडकर पार्क से तीन, नियमताबाद क्षेत्र के पटपरा गांव से एक और बरहनी क्षेत्र से तीन व शहाबगंज क्षेत्र से एक संदिग्ध को रिकवर किया। सभी को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। 108 की टीम में ईएमटी शिव कुमार यादव, अमित वर्मा, गोपाल, ललीत और पायलट शैलेंद्र यादव, अशोक कुमार, रामप्रसाद, प्रेम कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed