{"_id":"605b3dca8ebc3eda731b9c94","slug":"the-names-of-the-members-of-the-managing-committee-will-be-recorded-on-the-walls-of-the-schools-chandauli-news-vns581633792","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों की दीवारों पर दर्ज होंगे प्रबंध समिति के सदस्यों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों की दीवारों पर दर्ज होंगे प्रबंध समिति के सदस्यों के नाम
विज्ञापन
कंदवा(चंदौली)। परिषदीय विद्यालयों के प्रबंध समिति के सदस्यों में विद्यालय के प्रति स्वामित्व का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की दीवारों पर प्रबंध समिति सदस्यों के नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को एक हजार रुपये दिए जाएंगे। नाम, मोबाइल नंबर और पदनाम लिखवा कर उपभोग प्रमाण पत्र 25 मार्च तक राज्य परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराने का भी निर्देश है।
राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मुक्त राशि को विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में हस्तांतरित करते हुए वाल राइटिंग का कार्य हर हालत में कराना अनिवार्य है। इससे पूर्व हुए एक आदेश में परिषदीय विद्यालयों में खर्च होने वाले कंपोजिट बजट का लेखा जोखा भी विद्यालयों की दीवारों पर वर्ष वार और मदवार लिखना भी अनिवार्य कर दिया गया है। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की संभावना काफी हद तक खत्म हो सकती है। इसी तरह अब विद्यालयों की दीवारों पर 1.8 मीटर लंबा और 1.2 मीटर चौड़ा में नाम पद नाम और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। इसे दीवार पर ऐसी जगह लिखवाना है जहां से अधिक से अधिक संख्या में लोग देख सकें। वाल राइटिंग के रख रखाव की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक व समस्त विद्यालय स्टाफ की होगी। इस संबंध में बीईओ बरहनी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि सरकार के फैसले से सभी प्रधानाध्यापकों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही स्कूलों की दीवारों पर प्रबन्ध समिति के सदस्यों के नाम मोबाइल नंबर व पदनाम अंकित करा दिया जाएगा।