फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The moment the eyes moved away, he used to make the things disappear the cunning thief was arrested

Chandauli : नजर हटते ही सामान कर देता था गायब, शातिर चोर गिरफ्तार, जीआरपी ने पकड़ा

Mon, 09 Dec 2024 02:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 09 Dec 2024 02:52 PM IST
सार

पीडीडीयू नगर जीआरपी ने जंक्शन से शातिर चोर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोर के पास से 10 हजार नगदी, मोबाइल और आभूषण बरामद किया। बताते चलें कि पुलिस इसे कई दिनो से तलाश कर रही थी। मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी की गई तो संदिग्ध आता दिखा। जीआरपी और आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पीडीडीयू नगर सहित  वाराणसी और प्रयागराज में 36 से अधिक मुकदमेँ दर्ज हैं।

विज्ञापन
The moment the eyes moved away, he used to make the things disappear the cunning thief was arrested
शातिर चोर को जीआरपी ने पकड़ा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जीआरपी और आरपीएफ ने पीडीडीयू जंक्शन से सोमवार को शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। चोर के पास से 10 हजार रुपए नगदी, मोबाइल और आभूषण बरामद हुआ है। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों कि धर पकड़ के लिए आरपीएफ और जीआरपी लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक दिखा। उसे पकड़ कर तलाशी लेने पर चोरी के चार मोबाइल बरामद हुए। कोतवाली लाकर जांच करने पर 10 हजार 300 रुपए नकद, चांदी के आभूषण आदि बरामद हुए। युवक ने अपना नाम महेश डोम बताया।

विज्ञापन




 जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि इस चोर की काफी दिनों से तलाश थी। यह घुमंतू है।  वह जहां भी सोता वही घटनाओं को अंजाम दे देता। फिलहाल उसके पता के तौर पर मुगलसराय स्थित जीटीआर ब्रिज के पास राममंदिर डोमखाना था। वर्तमान में यह स्थान ध्वस्त हो चुका है। महेश डोम पर पीडीडीयू के साथ वाराणसी और प्रयागराज में 36 से अधिक मुकदमेँ दर्ज हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि चोर को पकड़ पाना बहुत मुश्किल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed