फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The maximum temperature increased by 5 degrees Celsius in a single day

Chandauli News: एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

Fri, 20 Jun 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature increased by 5 degrees Celsius in a single day
पीडीडीयू नगर। मौसम में पिछले तीन दिन से काफी परिवर्तन हुआ है। बादल छाए रहने, बारिश होने और हवाएं चलने से लू से राहत जरूर मिली है, लेकिन बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गई, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

इसी तरह से न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को यह 25 डिग्री सेल्सियस था। उधर, बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल दिया। इसके बाद दिन भर बादलों और भगवान सूर्य के बीच लुकाछिपी जारी रही। शाम पांच बजे घने बादल छा गए तो लगा कि बारिश शुरू होने वाली है, लेकिन नहीं हुई। हालांकि इस दौरान करीब 18 किमी की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार जिले में मानसून आ गया है और कभी भी बारिश हो सकती है। बादल छाए रहने के कारण लोगों को तीखी धूप से राहत मिली है। बुधवार को हुई बारिश के बाद बादल छाए रहने से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका अधिकतम तापमान गिरकर 35-37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। मानसून तय तिथि 22 जून से सक्रिय हो सकता है। इस दौरान जिले के कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed