फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The man who saved the woman from falling from the train pulled the chain from her neck

Chandauli News: जिस महिला ने ट्रेन से गिरने से बचाया, उसी व्यक्ति ने गले से खींच ली चेन

Sun, 01 Jun 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The man who saved the woman from falling from the train pulled the chain from her neck
पीडीडीयू नगर। जिस महिला ने ट्रेन से गिरने से बचाने के लिए गेट खोलकर जान बचाई, उसी व्यक्ति ने उस महिला के गले से चेन खींच ली। जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन से महिला के गले से चेन खींचने के आरोप में नरायन डोम को गिरफ्तार कर लिया। नरायन पर पीडीडीयू जंक्शन और वाराणसी जीआरपी में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से चोरी की चार मोबाइल फोन, 42500 रुपये नकद व 1.95 लाख रुपये मूल्य के गहने बरामद हुए।
विज्ञापन

नरायन ने 26 मई को चलती ट्रेन में चढ़कर महिला के गले से सोने की चेन छीनी थी। बड़ी बात यह है कि गेट पर खड़े नरायन को गिरने से बचाने के लिए महिला ने ही कोच का दरवाजा खोला था। जीआरपी पीडीडीयू जंक्शन के निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नरायन अपने साथी फौजदार के साथ चलती ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराता रहा है। बीते 26 मई को भारत गौरव ट्रेन के एसी कोच में पति-पत्नी यात्रा कर रहे थे। नरायन ने इस चलती ट्रेन के गेट पर खड़े होकर यात्रियों से मदद की गुहार लगाई। इस पर महिला ने दरवाजा खोल दिया। अंदर घुसते ही नरायन ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। इस दौरान महिला भी ट्रेन से गिरते-गिरते बची। पति के चिल्लाने पर अन्य यात्री आते, तब तक नरायन ट्रेन से कूदकर भाग गया। इस घटना के बाद से टीम लगाकर उसकी तलाश की जा रही है। शनिवार को सुबह पांच बजे आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, सीआईबी निरीक्षक अर्जुन कुमार यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम को गश्त करते समय लाइन शहीद बाबा की मजार के पास नरायन दिख गया। पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से चोरी के चार मोबाइल फोन, 42500 रुपये, एक जोड़ी सफेद धातु की पायल, छोटे बच्चे का एक जोड़ी कड़ा बरामद हुआ। निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि नरायन पर पीडीडीयू जीआरपी में 17 और जीआरपी कैंट वाराणसी में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed