फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The main canal of Newajganj Pump Canal covered with bushes

झाड़-झंखाड़ से पटी नेवाजगंज पश्चिमी पम्प कैनाल की मुख्य नहर

Sun, 05 Sep 2021 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
The main canal of Newajganj Pump Canal covered with bushes
शिकारगंज। क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था की रीढ़ नेवाजगंज पंप कैनाल की मुख्य नहर की हालत खस्ता है। नहर की सफाई वर्षों से न होने के कारण वह झाड़-झंखाड़ तथा घास फूस से पटी हुई है। इसके कारण पानी का प्रवाह अवरुद्ध है। पानी अवरुद्ध होने से टेल के दर्जनों गांवों के किसानों को धान की खेती के पीक आवर में पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानो में नाराजगी है।
विज्ञापन

नेवाजगंज पश्चिमी पंप कैनाल से निकली मुख्य नहर से तीन हजार बीघा खेतों की सिंचाई होती है। मुख्य नहर की सफाई वर्षों से न होने के कारण पूरी तरह झाड़-झंखाड़ से पट गई है। इसके कारण नहर में पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है। खेतों की सिंचाई पर संकट खड़ा हो गय है। क्षेत्र के किसान मंगल यादव, शंकर यादव, अनिल सिंह, अरविंद सिंह, सुरेश यादव, पप्पू सिंह, शेषधर सिंह, सुदामा यादव, रामचंद्र यादव, मुन्ना साव ने कहा कि नहर पूरी तरह झाड़-झंखाड़ से पटी हुई है। इसके कारण नेवाजगंज, पंडी, मुड़हुआ दक्षिणी, चाड़ी आकी, चाड़ी झाड़ू, सोनवरसा, गांवों के किसानों के खेतो तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि झाड़-झंखाड़ को शीघ्र साफ नही किया जाता तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। इस संबंध में सिंचाई विभाग चंद्रप्रभा प्रखंड के अवर अभियंता आलोक त्रिवेदी ने कहा कि नहर के आस-पास के गांवों के प्रधानों को मनरेगा के तहत नहर की सफाई करने की अनुमति दी जा चुकी है। सोमवार से नहर की सफाई का काम आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed