{"_id":"6ae48a82b6bd8d12720ade8a","slug":"jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-after-break-in-at-home-teenager-beaten-for-resisting-in-chandauli-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में चोरों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी, विरोध करने पर किशोर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में चोरों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी, विरोध करने पर किशोर को पीटा
Fri, 30 Oct 2026 05:46 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 30 Oct 2026 05:46 PM IST
सार
चंदौली जिले में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोर को पीट दिया। सिर और पीठ पर वार कर फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बलुआ थाना क्षेत्र के इटवा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान घर में सो रहे 17 वर्षीय किशोर की नींद खुल गई। विरोध करने पर चोरों ने उस पर हमला कर दिया और सिर व पीठ पर वार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, इटवा गांव निवासी मुन्ना प्रजापति के घर में चोर घुस गए। घर में रखे करीब दो से तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 12 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसी दौरान घर में सो रहे मुन्ना प्रजापति के 17 वर्षीय किशोर की नींद खुल गई। उसने चोरों को रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि चोरों ने उसके सिर और पीठ पर वार कर दिया।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन