फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The love of sisters reached even across seven seas, sent 50 thousand rakhis

सात समंदर पार भी पहुंचा बहनों का प्यार, भेजी 50 हजार राखियां

Fri, 12 Aug 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The love of sisters reached even across seven seas, sent 50 thousand rakhis
पीडीडीयू नगर। रेशम के धागों ने सोशल मीडिया पर चल रही वर्चुअल राखियों के क्रेज को बौना साबित कर दिया है। वाट्सएप, फेसबुक, स्काइप, टेलीग्राम जैसे बड़े सोशल प्लेटफार्म को छोड़कर बहनों ने भाइयों की कलाइयां सजाने के लिए डाक से रंग-बिरंगी राखियां भेजना पसंद किया है। विभिन्न देशों में अब तक हजारों राखियां भेजी गई हैं। डाक विभाग भी इसके लिए मुस्तैद रहा है।
विज्ञापन

राखी का क्रेज विदेशों में भी खूब है। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों से अब तक लगभग 50 हजार राखियां विदेशों में भेजी गईं हैं। रक्षाबंधन के दिन भी डाक वितरण के विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि किसी भाई की कलाई सूनी न रहे। कहा कि वाराणसी से विदेशों के लिए भी स्पीड पोस्ट और रजिस्टर्ड डाक द्वारा राखियां भेजी जा रही हैं। नगर स्थित डाकघर के पोस्टमास्टर अरविंद कुमार पटेल ने बताया कि लगभग 100 राखियां विदेशों के लिए बुक की गईं हैं। इनमें ज्यादातर राखियां संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, फ़्रांस, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा आदि देशों में भेजी गई हैं। वहीं विदेशों में रह रही बहनों ने भी अपने भाइयों के लिए राखी भेजी है। बताया कि डाक विभाग ने राखी डाक की बुकिंग के साथ स्पेशल शार्टिंग और इनके त्वरित वितरण के लिए डाकघरों से लेकर रेलवे मेल सर्विस और नेशनल शार्टिंग हब में विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed