फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The life of Shri Ram is a symbol of righteousness (maryada), sacrifice, and duty (dharma): Rajan Maharaj

श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग और धर्म का प्रतीक : राजन महाराज

Fri, 23 Oct 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The life of Shri Ram is a symbol of righteousness (maryada), sacrifice, and duty (dharma): Rajan Maharaj
धानापुर में कथा सुनाते राजन महाराज। संवाद - फोटो : 1
धानापुर। धानापुर स्थित दशमी पोखरा परिसर में उदयनाथ सिंह फाउंडेशन की ओर से आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा में बृहस्पतिवार को श्रद्धा, भक्ति और अध्यात्म का संगम देखने को मिला। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों, भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा व्यास राजन महाराज ने भगवान शिव और माता पार्वती के संवाद का वर्णन करते हुए भगवान श्रीराम के दिव्य स्वरूप और उनकी महिमा पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कथा के दौरान राजन महाराज ने कहा कि माता पार्वती के मन में भगवान श्रीराम के वास्तविक स्वरूप और उनकी दिव्यता को जानने की जिज्ञासा उत्पन्न हुई। उन्होंने भगवान शिव से श्रीराम के रहस्य के बारे में प्रश्न किया। भगवान शिव ने माता पार्वती को भगवान श्रीराम की महिमा और उनके परम दिव्य स्वरूप के बारे में बताया।
विज्ञापन

इस प्रसंग के माध्यम से समझाया कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, मर्यादा, त्याग, प्रेम और धर्म का प्रतीक है। उनके चरित्र से मनुष्य को जीवन में सत्य के मार्ग पर चलने, अपने कर्तव्यों का पालन करने और दूसरों के प्रति प्रेम व सद्भाव रखने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शरीर उम्र बढ़ने के साथ बूढ़ा हो सकता है लेकिन मन को कभी बूढ़ा नहीं होने देना चाहिए। मनुष्य के भीतर हमेशा उत्साह, उमंग, ऊर्जा और कुछ नया करने की इच्छा बनी रहनी चाहिए। सकारात्मक सोच व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। जीवन में परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, मनुष्य को अपना आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए।

अच्छे विचार, संयम, धैर्य और ईश्वर के प्रति विश्वास से जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। धार्मिक कथाएं केवल सुनने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि उनसे प्राप्त शिक्षा को अपने व्यवहार और जीवन में उतारना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed